BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2026, 5:42 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की विभिन्‍न निर्माण कार्याे की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गांधी सागर से जिले की हर घर नल से जल प्रदाय योजना के सफल संचालन के लिए कलस्‍टर लेवल पर सभी सरपंचों, सचिवों, पम्‍प ऑपरेटरों और वाल्‍वमेनो का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षण प्रदान करें। साथ ही पेयजल टंकीयों में जल भराव, प्रदाय की रीयल टाईम मानिटरिंग की व्‍यवस्‍था की जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में सभी निर्माण विभागों के अधिकारियों की बैठक में विभिन्‍न निर्माण कार्याे की प्रगति की समीक्षा करते हुए जल निगम एवं लोक स्‍वा.या.वि.के कार्यपालन यंत्री को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव व विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थि‍त थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने जल निगम महाप्रबंधक व एमपीआरडीसी के सहायक यंत्री को निर्देश दिए कि वे संयुक्‍त रूप से भ्रमण कर देखे, कि सड़कों के शोल्‍डर्स पर जहां भी जल निगम की पाईप लाईन डाली गई है,उनका मौका मुआयना कर रिर्पाेट प्रस्‍तुत करें। कलेक्‍टर ने एमपीआरडीसी सहायक यंत्री को निर्देश दिए, कि वे नीमच, झालावाड़ सड़क निर्माण के लिए कन्‍सलटेंट द्वारा तैयार की जा रही डीपीआर निर्माण कार्य की स्‍वयं मॉनिटरिंग, मौका परीक्षण कर आवश्‍यक कार्यवाही करें व रिर्पाेट प्रस्‍तुत करें। उन्‍होने नीमच, सिंगोली सड़क निर्माण कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण कर पुल, पुलियाओ के निर्माण कार्य की उपयोगिता एवं उपयुक्‍तता का मौका मुआयना कर, रिर्पाेट प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी सहायक यंत्री एम.पी.आर.डी.सी.के सहायक यंत्री को दिए। कलेक्‍टर ने सड़क विकास निगम, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे सभी सड़कों का निर्माण, गुणवत्‍तापूर्ण समय सीमा में करवाना सुनिश्चित करें।

कलेक्‍टर ने गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना की प्रगति की समीक्षा में निर्देश दिए, कि जनपद पंचायतों/ पंचायतों के माध्‍यम से यह सुनिश्चित किया जाए, कि 20 घरों की कोई भी बसाहट या 100 जनसंख्‍या वाली कोई भी बसाहट, हर घर नल से जल प्रदाय सुविधा के लाभ से छूटे नहीं यदि कोई गांव बसाहट छूट गया है, तो वहां भी हर घर नल से जल योजना के तहत नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध करवाना जल निगम से सुनिश्चित करवाए। बैठक में जल कर संग्रहण पर विशेष ध्‍यान देने के निर्देश भी कलेक्‍टर ने संबंधित विभागों को दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE