नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जनपद पंचायत जावद की ग्राम पंचायत मोरवन में पेयजल कुएं की साफ-सफाई एवं मरम्मत का कार्य जनसहयोग से किया गया।
इस कार्य में सचिव रामप्रसाद तथा पंचायत पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों- जगदीश, भारत, राहुल, मदनलाल, कन्हैयालाल, राकेश सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्रामीणों के सहयोग से कुएं की पाल की मरम्मत की गई तथा कुएं के अंदर से गहन सफाई की गई।
पूर्व में यह कुआं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था तथा इसमें साफ-सफाई का अभाव था। अब मरम्मत एवं सफाई कार्य के बाद कुएं का पानी स्वच्छ दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।