BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2026, 11:11 am
KHABAR : रतलाम में ढोल-नगाढ़े के साथ निकलगी शोभा यात्रा, गूंजा जय-जय परशुराम, ब्राह्मण एकता जिंदाबाद, बग्गी में सवार हुए संत, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। श्री सर्व ब्राह्मण सभा, रतलाम द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 19 अप्रैल (रविवार) की सुबह चल समारोह एवं शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा में बग्गी में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा को विराजित किया। एक अन्य बग्गी में अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी श्री स्वरुपानंद जी महाराज विशेष रूप से शामिल हुए।


शोभायात्रा सैलाना रोड स्थित श्री राम मंदिर से जय-जय परशुराम, ब्राह्मण एकता जिंदाबाद के उद्घोष के साथ निकली। शोभायात्रा मे ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजा, शंखध्वनि एवं भजनों के माध्यम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा शक्ति नगर होते हुए परशुराम मंदिर पर पहुंचेगी।


शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड चल रहे थे, इनके पीछे भगवान परशुराम व राम जी का बाल स्वरुप में रुप धरे समाजजन व एक बालक चल रहा था। इनके पीछे मातृ शक्ति ढोल के साथ जय परशुराम के उद्गोष के साथ भक्ति में झूमते हुए शामिल हुई।


शोभायात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सभा के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, सतीश पुरोहित, धीरज व्यास, सुनील शर्मा, पार्षद पप्पू पुरोहित, धर्मेंद्र व्यास, निमिष व्यास, अदिति दवेसर समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाजजन शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE