रतलाम। वेस्टर्न रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से यात्रा की मांग को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और इंदौर स्टेशनों के बीच स्पशेल किराये के साथ सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। मुंबई सेंट्रल-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे चलेगी।
मुंबई सेंट्रल-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल
20 अप्रैल से 29 मई, 2026 तक मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को 23.20 बजे चलेगी। अगले दिन 13 बजे इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के दाहोद (07.10/07.12), रतलाम (08.45/08.55), उज्जैन (10.50/10.55) पर आगमन प्रस्थान होगा।
ट्रेन संख्या 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल, 21 अप्रैल से 30 मई, 2026 तक तक इंदौर से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को इंदौर से 17 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन 7.10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
इस ट्रेन का रतलाम मंडल के उज्जैन (18.20/18.25), रतलाम (20.05/20.10) एवं दाहोद (21.55/21.57) बजे आगमन/प्रस्थान होगा।
इन स्टेशनों पर दिया स्टॉपेज
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम तथा उज्जैन स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन फर्स्ट एसी, सेकंड एसी एवं थर्ड एसी कोच के साथ चलेगी। ट्रेन की बुकिंग 19 अप्रैल से प्रारंभ होगी।