गुना। शहर में बजरंग दल द्वारा देश की टीसीएस कंपनी में हिन्दू बहनों के खिलाफ बड़ा षड्यंत्र रचा गया। उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर हिन्दू विरोधियों के खिलाफ नारेबाजी की और तत्पश्चात राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा।
प्रांत मठ-मंदिर प्रमुख दीपक मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रांत सत्संग प्रमुख सुरेश शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों वक्ताओं ने अपने संबोधन में देश में बढ़ती हिन्दू विरोधी मानसिकता लव जिहाद धर्मांतरण लैंड जिहाद जैसी घटनाएं दिन प्रतिदिन हो रही है हिंदुओं को लगातार टारगेट कर प्रताड़ित किया जा रहा है असामाजिक गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की।