मंदसौर। जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शनिवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार मीना ने की, जिसमें विभिन्न बैंकों के प्रबंधक शामिल हुए। बैठक में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा गार्ड की अनिवार्य तैनाती, अलार्म सिस्टम, कैश व गोल्ड की सुरक्षित मूवमेंट तथा नियमित सुरक्षा ऑडिट पर जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चेकिंग बढ़ाई जाएगी और सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाल ही में सिंगरौली में हुई बैंक डकैती के मद्देनजर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते यह बैठक आयोजित की गई।