गरोठ। मेलखेड़ा से शामगढ़ आते समय गुम हुई एक विवाहित महिला को उज्जैन से पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुरक्षित बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की तलाश शुरू की और देर रात उसे सुरक्षित खोज निकाला।
पुलिस की इस सक्रियता से परिजनों ने राहत की सांस ली। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।