BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2026, 2:18 pm
BIG NEWS : उज्जैन में सीएम सामूहिक कन्या विवाह में शामिल हुए, 112 नवविवाहित जोड़ों को दी टू-व्हीलर, हेलीपैड विश्राम गृह का भी किया लोकार्पण, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को उज्जैन दौरे पर है। सबसे पहले उन्होंने 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित हेलीपैड विश्राम गृह का लोकार्पण किया। इस विश्राम गृह में कार्यालय कक्ष, जनता से मिलने के लिए हॉल और पायलट के लिए कक्ष बनाए गए हैं।


यह हेलीपैड उज्जैन सिंहस्थ 2028 में अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता की सुविधा के लिए तैयार किया गया है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर सिंहस्थ 2028 के पहले कार्य का लोकार्पण करते हुए कहा कि उज्जैन सिंहस्थ में दुनिया हमारे सनातन वैभव को देखेगी।


सीएम सामूहिक कन्या विवाह में शामिल हुए
इसके बाद सीएम सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।


इस मौके पर नवविवाहित कन्याओं को दोपहिया वाहन (टू-व्हीलर) दी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर बने मंडप में पहुंचे और सभी नवदंपतियों को व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद दिया तथा पुष्पवर्षा की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का एक प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में कुल 112 जोड़ों (100 विवाह और 12 निकाह) का आयोजन किया गया। प्रत्येक जोड़े को 49 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।


‘जीरो वेस्ट इवेंट’ के रूप में आयोजन
नगर निगम द्वारा इस कार्यक्रम को ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ के रूप में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।


देवास रोड पर नई सड़क का लोकार्पण
शाम 5 बजे मुख्यमंत्री देवास रोड पर कोठी रोड से विक्रम नगर तक बनी नई कनेक्टिविटी सड़क का लोकार्पण करेंगे। यह सड़क करीब 2100 मीटर लंबी और 18 से 24 मीटर चौड़ी है।


18 करोड़ की लागत से बना मार्ग
सड़क निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। मार्ग पर डिवाइडर, पाथवे और आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE