BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2026, 2:26 pm
KHABAR : खरगोन में हज यात्रियों का भावुक विदाई समारोह, जमजम मार्केट से जत्था रवाना, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिला खरगोन में मुस्लिम समाज के पवित्र हज यात्रा के लिए हज यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। शहर के जमजम मार्केट से हज यात्रियों को भावभीनी विदाई दी गई, जहां पूरे क्षेत्र में रूहानी और भावुक माहौल देखने को मिला।

हज इस्लाम के पांच अरकानों में से एक महत्वपूर्ण अरकान माना जाता है, जिसे हर मुसलमान अपने जीवन में कम से कम एक बार अदा करने की तमन्ना रखता है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी खरगोन से हज यात्रियों का कारवां रवाना हुआ।

रवाना होने वाले यात्री बसों और निजी वाहनों के माध्यम से अपने परिजनों के साथ निकले। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें विदा करने पहुंचे। विदाई के समय जहां एक ओर अपनों से बिछड़ने का गम था, वहीं दूसरी ओर पवित्र सफर पर जाने की खुशी भी साफ झलक रही थी।

जानकारी के अनुसार सभी हज यात्री 21 अप्रैल को मुंबई से मक्का-मदीना के लिए रवाना होंगे, जहां वे लगभग 40 दिनों तक हज के अरकान अदा करेंगे। इस दौरान वे देश और जिले में अमन-चौन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं करेंगे।

विदाई का यह दृश्य पूरे शहर के लिए आस्था, भावनाओं और सौहार्द का प्रतीक बन गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE