नगर परिषद कसरावद के मुख्य कार्यों में स्वच्छता, जलपूर्ति, सड़क निर्माण रखरखाव स्ट्रीट लाइन जैसे मुख्य कार्य शामिल है लेकिन अपनी जिम्मेदारियां से मुखरते हुए लोगों से जलकर भवन कर अन्य कर वसुलकर लोगों को सुविधाएं न देकर अपनी जेब भरने में लगी। ऐसा ही एक मामला कसरावद नगर की राज राजेंद्र नगर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 06 में नल से पानी की अनियमित सप्लाई और कम मात्रा को लेकर रहवासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदन सौंपा है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि पिछले काफी समय से नलों में पानी निश्चित समय पर नहीं आ रहा है। रात 1ः00 बजे पानी की सप्लाई की जाती है। पानी सप्लाई करने के लिए मोबाइल पर 1ः00 रात का मैसेज दिया जाता है कई लोग सो जाते हैं तो कई दिनों तक सप्लाई बिल्कुल ठप रहती है। जब पानी आता भी है तो मात्रा इतनी कम होती है कि सभी परिवारों की जरूरत पूरी नहीं हो पाती।
पानी की इस किल्लत से पीने का पानी, खाना बनाना और साफ-सफाई जैसे दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो गई है। कालोनी में पानी का कोई दूसरा स्रोत नहीं है और कालोनी निवासी 2 किलोमीटर अपनी मोटरसाइकिलों डिबो से अन्य जगह ला रहे हैं। पानी सप्लाई करने वाली रियान कंपनी से कॉलोनी निवासी कुछ कहने जाते हैं तो उनसे दादागिरी कर नल काटने कि बात पर उतारू हो जाते हैं।
रहवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि वार्ड 06 में पानी की नियमित और पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फिलहाल नगर परिषद कसरावद की ओर से इस आवेदन पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।