नीमच। अक्षय तृतीया के अवसर पर जिलेभर में बाल विवाह रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखते हुए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के निर्देश पर यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अंकिता पंड्या ने बताया कि एसडीएम संजीव साहू के मार्गदर्शन में विकासखंड नीमच के ग्राम पीठ में संयुक्त दल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में बड़ी बेटी की आयु 18 वर्ष से अधिक पाई गई, जबकि छोटी बेटी की आयु मात्र 16 वर्ष पाई गई।
प्रशासनिक दल ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए परिजनों को समझाइश दी और बाल विवाह रुकवाया। इस दौरान पंचनामा तैयार किया गया तथा परिवार ने लिखित आश्वासन दिया कि बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह किया जाएगा।
टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित आयु से पहले विवाह किया गया तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में पर्यवेक्षक सारिका केदार, पिंकी भाटिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।