उज्जैन। मोहन यादव ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर उज्जैन सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर आरती की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाजजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें भगवान परशुराम का चित्र एवं फरसा भेंट किया।
पूजन के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।