उज्जैन। मोहन यादव ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान चिमनगंज कृषि उपज मंडी पहुंचकर जैन संत जिनेन्द्र जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जैन समाज द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत-अभिनंदन किया गया। संत श्री जिनेन्द्र जी महाराज धर्मदास गण के प्रवर्तक हैं तथा मालवा, राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनका विचरण रहता है। वे स्थानकवासी परंपरा के प्रतिष्ठित संत हैं।
वर्तमान में अक्षय तृतीया महोत्सव के उपलक्ष्य में संत का प्रवास उज्जैन में है, जहां चिमनगंज कृषि उपज मंडी परिसर में वर्षीतप पारणा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और धार्मिक वातावरण बना रहा।