चित्तौड़गढ़। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार आज 20 अप्रैल को जिले के बेगूं क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (भू-अभिलेख) रामचंद्र खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिरला प्रातः 11.00 बजे कोटा से प्रस्थान कर दोपहर 1.00 बजे बेगूं स्थित जोगणिया माता मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात लोकसभा अध्यक्ष पुनः कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।