नीमच । सेवा, संस्कार और शिक्षा के संगम माने जाने वाले सेवा भारती कन्या छात्रावास की बालिकाओं ने शैक्षणिक सत्र में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया है। छात्रावास की छात्राओं ने मेहनत और लगन के दम पर शानदार परीक्षा परिणाम हासिल किए।
कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन
कक्षा 10वीं की छात्राओं में आयुषी ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। हेमलता (87%), दिशा (86%), मनीषा (81.2%) और जया (80%) सहित सभी छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
कक्षा 9वीं की छात्राओं ने भी दिखाई प्रतिभा
आरती (84%), कोमल (78%), रामा (70%) सहित अन्य छात्राओं ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर छात्रावास का नाम रोशन किया।
कक्षा 8वीं में भी उत्कृष्ट परिणाम
कक्षा 8वीं में अंगुरबाला (88% A+), पलक (86% A+), वर्षा (85.33% A+) सहित सभी बालिकाओं ने शानदार अंक हासिल कर उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाया।
संस्थान प्रबंधन ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही इन सफलताओं के पीछे समर्पित शिक्षकों, सहयोगियों और सेवा भारती परिवार के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
संस्थान ने संदेश दिया कि “सेवा ही संस्कार है, और संस्कार ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है।”