शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 16 अप्रैल को थार गाड़ी जिसको पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का बेटा दिनेश लोधी चला रहा था जिसने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी थी जिस पर तीन लोग सवार थे टक्कर लगने से बाइक सवार तीनो युवक बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जिसके बाद करैरा पुलिस ने आरोपी दिनेश लोधी पर एफआईआर दर्ज करते हुए चलानी कार्यवाही कर चेतावनी देकर छोड़ दिया उसी घटना कांड मामले में विधायक की बयानबाजी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे करैरा एसडीओपी को लेकर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते दिखाई दे रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान दिए गए उनके बयान पर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्या एक संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए? क्या सत्ता के प्रभाव में पद की गरिमा भुला दी गई है?
घटना के बाद जहां पुलिस विधि अनुसार कार्रवाई में जुटी है, वहीं इस तरह के बयान पूरे मामले को राजनीतिक रंग देते नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि इस पर पार्टी और प्रशासन क्या रुख अपनाते हैं।