पोलायकलां। पवित्र पर्व अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय चन्द्रवंशी खाती समाज द्वारा 34 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थानीय श्री राम मांगलिक भवन परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में समाज के 30 जोड़ों का विधिवत विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पंडित मनोज व्यास अशोक दिक्षित विनोद व्यास कपिल दिक्षित ने सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गिरिराज मण्डलोई नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार ,प्रेमनारायण मरेठिया केलाश आर्य नरेन्द्र, जेसीबी पार्षद नरेश दिक्षित राजेन्द्र मरेठिया मोहन मरेठिया सहित नगर के कई गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह के दौरान विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी 30 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और वैवाहिक बंधन में बंधे। पूरे आयोजन में पारंपरिक रीति-रिवाजों का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे माहौल पूर्णतः धार्मिक और संस्कार मय बना रहा। उपस्थित अतिथियो ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से समाज ने एक सराहनीय पहल करते हुए सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा दिया। इस आयोजन से न केवल अनावश्यक खर्चों में कमी आती है, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित नागरिकों कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। जिससे यहां आयोजन सम्पन्न हुआ इस सफल आयोजन से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना रहा।