रतलाम। जिले में रविवार को आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार में किसानों द्वारा विभिन्न जैविक उत्पादों का विक्रय किया गया, जिसमें उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की। कुल मिलाकर 84,400 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ।
निर्भय सिंह नर्गेश, परियोजना संचालक आत्मा ने बताया कि हाट बाजार में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए सात जैविक कृषकों ने भाग लिया और अपने उत्पादों का प्रदर्शन व विक्रय किया।
धामनोद से आए किसान चंद्रभानु ने अनाज, दालें, सब्जियां, फल एवं मूंगफली के 60,101 रुपये के उत्पाद बेचे। वहीं, दिलीप धाकड़ ने 4,400 रुपये का शहद, उमेश धाकड़ (बांगरोद) ने घी एवं दूध 1,700 रुपये का, सुनील शर्मा (सादा खेड़ी) ने गेहूं 15,000 रुपये का विक्रय किया।
इसके अलावा, तेजराम सांखला ने 850 रुपये की हरी सब्जियां, भेरूलाल पाटीदार (रोला) ने गेहूं, अजवाइन एवं चना, तथा टीकमचंद जोगचंद (नामली) ने 2,400 रुपये के जैविक खाद का विक्रय किया।
हाट बाजार में जैविक उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती रुचि देखने को मिली, जिससे किसानों को अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हुआ।