BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2026, 4:17 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का ऑपरेशन त्रिनेत्र और ईनाणी रेजिडेंसी क्षेत्र, जब खाकी को लगी भनक तो पहुंचकर की संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ, फिर जैसे ही अधिकारियों को हुआ शक तो ली बैग की तलाशी, चेन खोलते ही उड़ गए सबके होश, भारी मात्रा में आरोपी ले जा रहा था ब्लैक गोल्ड, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना चित्तौड़गढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा रोड स्थित जिला कारागृह के पास एक व्यक्ति के कब्जे से 2 किलो 17 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उदयपुर रेंज में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं डीएसपी बृजेश सिंह के निर्देशन में की गई।

थानाधिकारी तुलसीराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ईनाणी रेजिडेंसी के सामने, जिला कारागृह के पास संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी अंकित (निवासी ददरेवा, थाना राजगढ़, जिला चूरू) के बैग से 2 किलो 17 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम- 
थानाधिकारी तुलसीराम, एसआई श्यामलाल, हेड कांस्टेबल हरफूल, कांस्टेबल कन्हैयालाल, रवि कुमार एवं वीरेंद्र।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE