BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2026, 4:45 pm
BIG NEWS : बैंक सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल ने ली बैंक प्रबंधकों व अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, सीसीटीवी, अलार्म और गश्त पर जोर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अंकित जायसवाल ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के बैंक प्रबंधकों एवं अधिकारियों की बैठक लेकर बैंक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में 50 से अधिक बैंक प्रबंधक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में एसपी ने कहा कि बैंक सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि बैंक प्रबंधन की भी है। सभी बैंक भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बैंकों में चौनल गेट, सायरन एवं पैनिक अलार्म अनिवार्य रूप से स्थापित हों। साथ ही बैंक परिसर के अंदर और बाहर सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की पूर्ण कवरेज सुनिश्चित की जाए। जहां कैमरे नहीं हैं, वहां तत्काल स्थापना कराई जाए।

एसपी ने बैंक प्रबंधकों और संबंधित थानों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सुरक्षा संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान करने को कहा। उन्होंने बताया कि आपराधिक तत्व सुरक्षा में कमी का फायदा उठा सकते हैं, इसलिए बैंक परिसरों एवं आसपास नियमित चेकिंग और निगरानी जरूरी है।

बैठक में बैंक गार्डों को संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और आवश्यकता होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को बैंकों के आसपास प्रतिदिन रात में दो बार गश्त करने के निर्देश भी जारी किए गए।

एसपी ने मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी एवं ‘म्यूल अकाउंट’ जैसे वित्तीय अपराधों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस एवं साइबर सेल को सूचित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति अधिकृत एजेंसियों से करने, उनका पुलिस सत्यापन कराने और अलार्म सिस्टम की नियमित जांच करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, एसडीओपी मनासा निकिता सिंह, एसडीओपी जावद रोहित राठौर सहित पुलिस अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE