पोलायकलां। पोलायकलां की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम गौराविंत किया है. दरअसल, संभवतः यह पहला अवसर होगा कि नगर पोलायकलां की बेटी देवांशी पालीवाल फेमिना मिस इंडिया में चयनित हुई है. देवांशी पालीवाल पूर्व में मिस दिल्ली का खिताब अपने नाम कर चुकी है. अब देवांशी फेमिना मिस इंडिया के मैदान में बाजी मारने को तैयार है।
उल्लेखनीय है कि देश का 61 वीं फेमिना मिस इंडिया का ग्रैंड फिनाले उड़िसा के भुवनेश्वर में आयोजित किया जा रहा है. जिसमें देश भर की 30 सुंदरिया प्रतियोगिता में भाग ले रही है. जिसमें एक सुंदरी नगर पोलायकलां की बेटी देवांशी पालीवाल भी है. गौरतलब है कि 61 वीं फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में देवांशी पालीवाल का चयन मिस दिल्ली के रूप में हुआ है. इस ग्रैंड फिनाले में देश के 30 राज्यों की सुंदरियां भाग लेगी. देवांशी पॉलीवाल पोलायकलां की।
रहने वाली है जिनकी दादाजी स्व.हरि प्रसाद पालीवाल अध्यापक माता उषा पालीवाल महिला मोर्चा भाजपा से जुडी हैं वहीं पिता शशि मोहन किसान है. मप्र से देवांशी पालीवाल पहली सुंदरी होगी जो मिस फेमिना जैसे ग्रैंडफिनाले का हिस्सा बनी है. देवांशी पॉलीवाल की इस उपलब्धि ने प्रदेश का नाम गौरांवित किया है।