खरगोन। अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर जिले सहित ग्रामीण अंचलों में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए, जिसमें शहर की नूतन नगर स्थित सिद्धि विनायक मांगलिक परिसर में सागर वंशी माली समाज के 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। अक्षय तृतीया को सबसे शुभ श्अबूझ मुहूर्तश् माना जाता है, जिससे विवाह के लिए कोई अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं पड़ती।
समाजजनों ने सामुहिक विवाह का आयोजन कर शादियों में फिजूलखर्ची कम करने व सामाजिक एकता का संदेश दिया जिसका समाजजनों सहित अतिथियों ने स्वागत किया। समारोह में विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज इस आयोजन में समाजजनों ने जो उत्साह दिखाया वह सराहनीय है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता का माध्यम बनते है साथ ही फिजूलखर्ची पर भी रोक लगती है सामूहिक विवाह से निम्न और मध्यमवर्गीय परिवारों का फिजूलखर्ची का बोझ कम होता है, और सामाजिक एकजुटता बढ़ती है।इस अवसर पर हेमराज सोलंकी कैलाश माली ,गणपति जाधव ,सुरेश सोलंकी, प्रताप चौहान, किशोर परमार आत्माराम चौहान संतोष अलीवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।