कसरावद। मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कसरावद में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत कसरावद की विवाह आयोजन समिति सारिका राजेश बागदरे जनपद अध्यक्ष द्वारा किया गया। इसी कड़ी में राजेश बागदरे अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा पूर्व आत्माराम पटेल एवं सचिन यादव वर्तमान विधायक के सर पर नीला सापा बांधकर व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर छाया चित्र निला गमछा,बेच आयोजन समिति द्वारा लगाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर श्बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओश् और श्बेटी है तो कल हैश् जैसे संदेश भी प्रदर्शित किए गए, जो कन्या सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सरकार गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। सामूहिक विवाह कार्यक्रमों से दहेज प्रथा पर अंकुश लगता है और कम खर्च में सामाजिक रीति रिवाजों से विवाह संपन्न होते हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, आत्माराम पटेल पूर्व भाजपा विधायक, सचिन यादव विधायक, राजेश बागदरे, जनपद अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी परिवार शामिल हुए।