खरगोन। भगवानपुरा तहसील के ग्राम पीपलझोपा में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर शराब सप्लाई पर रोक और गांव के ठेके को बंद करने की मांग की।
बीती रात ग्रामीणों ने बिना परमिट करीब 250 पेटी बीयर से भरा पिकअप वाहन पकड़ा, जिसके परमिट पर भी सवाल उठाए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिना पंचायत अनुमति के वन क्षेत्र में शराब दुकान चल रही है।
सूचना पर पहुंचे आबकारी विभाग ने शराब और वाहन जब्त कर प्रकरण दर्ज किया, जबकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि ठेका नहीं हटने पर बड़ा आंदोलन करेंगे।