BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2026, 5:58 pm
KHABAR : ग्वालियर के एलिवेटेड रोड हादसे का होगा खुलासा, क्वालिटी जांच के लिए सैंपल लिया, गाटर गिरने से मजदूर हुआ था घायल, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर के एलिवेटेड रोड हादसे की जांच शुरू हो गई है। कांग्रेस के आरोपों के बाद ऊर्जा मंत्री ने क्वालिटी टेस्ट के निर्देश दिए थे। ऐसे में NABL सर्टिफाइड पांच लैब्स ने क्वालिटी जांच के लिए सैम्पल लिए। निर्माण एजेंसी के बेस कैम्प पर नॉन डिस्ट्रक्टिव और डिस्ट्रक्टिव सेम्पलिंग की गई। जिनकी रिपोर्ट बुधवार तक आने की संभावना है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।


दरअसल, बीते गुरुवार को ग्वालियर में खेड़ापति मंदिर के पास एलिवेटेड रोड का गर्डर टूट कर नीचे गिर गया था। इस हादसे पर कांग्रेस ने एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट की निगरानी के साथ ही क्वालिटी पर भी सवाल खड़े किए थे। इसके बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने घटना की जांच के निर्देश दिए थे।


इसी कड़ी में निर्माण एजेंसी श्रीमंगलम के जलालपुर स्थित बेस कैंप पर एनएबीएल सर्टिफाइड लैब ने नॉन डिस्ट्रक्टिव और डिस्ट्रक्टिव सैंपलिंग की कार्रवाई पूरी की। इसकी रिपोर्ट के बुधवार तक आने की संभावना है। इसके बाद आगे की जांच की प्रक्रिया को बढ़ाया जाएगा। आपको बता दें कि एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के पहले फेज का काम जलालपुर से रानी लक्ष्मीबाई समाधि तक चल रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE