BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2026, 6:30 pm
KHABAR : ग्वालियर में ई-रिक्शा बना चोरी का अड्डा, 48 घंटे में 10 लाख के गहने-नकदी लूटे, पुलिस अलर्ट के बावजूद नहीं थम रही वारदातें, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ई-रिक्शा अब सिर्फ ट्रैफिक की परेशानी नहीं बल्कि अपराध का जरिया भी बनता जा रहा हैं। बीते 48 घंटे में ई-रिक्शा में सफर कर रहे यात्रियों से करीब 10 लाख रुपये के गहने और नकदी की चोरी हो चुकी है। ताजा मामला कुम्हरपुरा निवासी रीना जाटव का है। जिनके पर्स से 5 लाख के गहने चोरी हो गए। वही पुलिस ने बीते दिनो सवारी वाहन चालकों को अलर्ट किया था। फिर भी वारदातें नहीं थम रही हैं। अब पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई हैं।


दअरसल ग्वालियर के कुम्हरपुरा निवासी रीना जाटव अपने पिता लोकेन्द्र जाटव के साथ पुरानी छावनी जा रही थीं। दोनों गोला का मंदिर चौराहे से ई-रिक्शा में बैठे हुए थे। रास्ते में एक महिला आकर उनके पास बैठ गई और यादव धर्मकांटा के पास उतर गई। पुरानी छावनी पहुंचकर जब रीना ने किराया देने के लिए पर्स खोला तो उसके होश उड़ गए क्योंकि उसके अंदर रखे करीब 5 लाख के गहने गायब हो चुके थे। बड़े पर्स के अंदर छोटे पर्स में सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकी, टॉप्स, लौंग और चांदी की तोड़िया रखी हुई थीं। जोकि पर्स से गायब थे जिसकी शिकायत उसने पुरानी छावनी थाने पहुंचकर की हैं। पुलिस के मुताबिक चोरी करने वाली गैंग में महिलाएं टारगेट तय कर ई-रिक्शा में बैठती हैं। और रास्ते में भीड़, झटकों, गड्ढों पर वाहन हिलता है उसी दौरान आरोपी पर्स या जेब काटकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं। 


लगातार हो रही वारदातों से पुलिस भी परेशान है। हाल ही में दो दिन पहले पुलिस ने सवारी वाहन चालकों की बैठक लेकर सतर्कता के निर्देश दिए थे। लेकिन उसका असर नहीं दिख रहा है। 48 घंटे में दो अन्य वारदात भी हुई हैं। 16 अप्रैल को काल्पी रोड निवासी संजू जादौन के साथ बैठी दो महिलाएं गहने लेकर फरार हो गईं। उसी दिन 16 अप्रैल को अंबाह निवासी अशोक शर्मा के 30 हजार रुपये भी ई-रिक्शा में चोरी हो गए। फिलहाल पुलिस ने तीनो चोरी की वारदातो में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE