बरडिया कैंट। भीषण गर्मी को देखते हुए श्री रामचरित मानस सेवा समिति द्वारा सराहनीय पहल करते हुए पक्षियों के लिए सकोरे (पानी के बर्तन) वितरण किए गए। समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि बढ़ते तापमान में पक्षियों को पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, जिसके तहत गांव बरडिया, सारसी और भोपाली में सकोरे बांटे गए।
इस दौरान गांव बरडिया में पक्षियों के लिए पानी की स्थायी व्यवस्था हेतु रिटायर्ड शिक्षक बाबू दास बैरागी द्वारा 500 लीटर की पानी की टंकी भेंट की गई, जो एक प्रेरणादायक पहल है।
कार्यक्रम में समिति के सदस्यों के साथ पूर्व सरपंच प्रतिनिधि दिलीप कुमार धनगर, बाबू दास बैरागी, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभु लाल धनगर, मुन्नासिंह चंद्रावत, समाजसेवी अमृतलाल मंडवारिया, पप्पू भाई, भंवरलाल नकुम, अमृतराम रावत, भोनी शंकर धनगर, पंडित मूलचंद नागदा, ओमप्रकाश सेन, रमेश पाटोद, गोवर्धन सिंह चंद्रावत, शिवलाल रावत, अंबालाल रावत, राकेश शर्मा, सुंदरलाल मोयल, किशोर सियार, सोनू बैरागी, दिनेश नकुम, विनोद नकुम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का बेहतरीन उदाहरण बताया।