मंदसौर। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि जिले की प्रभारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भुरिया 21 अप्रैल 2026 को मंदसौर प्रवास पर रहेगी। तय कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री भूरिया 21 अप्रैल 2026 को प्रातः 9.30 बजे रतलाम से प्रस्थान कर मंदसौर आयेगी। प्रातः 11.00 बजे मंदसौर आएगी एवं स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। 2.00 बजे मंदसौर से झाबुआ के लिए प्रस्थान करेंगी।