BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2026, 10:22 am
NEWS : सेठ हरिभाई चौधरी की अध्यक्षता में भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ 15 वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना बोले- “सेवा, संस्कार और सहयोग की त्रिवेणी से सशक्त होता समाज, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। अक्षय तृतीया के पावन, शुभ एवं सर्वसिद्धि दायक अवसर पर मालवा मेवाड़ आंजना समाज सेवा संस्थान, प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित 15 वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं नवनिर्मित छात्रावास लोकार्पण समारोह सोमवार को बाहुबली कॉलोनी, नीमच रोड स्थित परिसर में अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा आंजना समाज के आराध्य देव भगवान श्री राजेश्वर जी की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया।


यह आयोजन सामाजिक समरसता, संस्कृति और सेवा भावना का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।


समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय आंजना समाज, माउंट आबू के संरक्षक सेठ हरिभाई चौधरी ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में एकता, सहयोग और पारस्परिक सद्भाव को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।


मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन भारतीय संस्कृति की सादगी, समानता और सहयोग की श्रेष्ठ परंपरा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल प्रदान करते हुए समाज में समरसता और एकजुटता को मजबूती देते हैं। उन्होंने कहा, “समाज की वास्तविक प्रगति सेवा, शिक्षा और संस्कारों के समन्वय से ही संभव है।”


नवनिर्मित छात्रावास को उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे जरूरतमंद विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।


दानदाताओं के सहयोग से साकार हुआ छात्रावास
समारोह में बताया गया कि छात्रावास निर्माण में समाज के दानदाताओं का सराहनीय योगदान रहा। इस पुनीत कार्य हेतु उदयलाल आंजना द्वारा ₹11,55,555, स्वर्गीय पृथ्वीराज जी आंजना की ओर से ₹10,11,111 तथा सेठ हरिभाई चौधरी द्वारा ₹5,11,000 की सहयोग राशि प्रदान की गई। समाजजनों ने सभी भामाशाहों का अभिनंदन करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।


इस अवसर पर छात्रावास निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों का मंचासीन अतिथियों द्वारा साफा बंधवाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।


समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, अखिल भारतीय आंजना समाज के पूर्व अध्यक्ष वीरजी भाई चौधरी तथा मध्यप्रदेश के खाचरोद से पूर्व विधायक रणछोड़लाल आंजना सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के पारंपरिक स्वागत के साथ हुआ। मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष मनोहरलाल आंजना, उपाध्यक्ष गणपतलाल आंजना, गोपाललाल आंजना, कोषाध्यक्ष विजय सिंह आंजना एवं मंत्री हीरालाल आंजना सहित समस्त पदाधिकारियों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।


प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन संस्थान के उपाध्यक्ष गोपाललाल आंजना ने प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त संस्थान के अध्यक्ष मनोहरलाल आंजना द्वारा किया गया।


वैवाहिक समारोह का गरिमामय संचालन
सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर-वधुओं के विवाह संस्कारों की समस्त प्रक्रियाएं आर्याेदय गुरुकुलम, जयपुर के सत्यम आर्य द्वारा अत्यंत प्रभावी एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराई गईं, जिससे संपूर्ण आयोजन गरिमा और परंपरा के अनुरूप संपन्न हुआ।


वहीं संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन अनिल आंजना एवं कमल आर्य द्वारा संयमित एवं प्रभावशाली शैली में किया गया, जिससे कार्यक्रम निरंतर सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ता रहा।


15 जोड़ों ने रचाया दांपत्य जीवन का शुभारंभ
सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 15 नवयुगलों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संस्कार संपन्न कर अपने नए जीवन की शुरुआत की। शहनाइयों की मधुर ध्वनि, मंगल गीतों की गूंज और परंपरागत रस्मों की सुंदरता ने पूरे वातावरण को उल्लास और आध्यात्मिकता से भर दिया।


नवविवाहित जोड़ों को उपस्थित अतिथियों, समाजजनों एवं परिजनों ने आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।


इस अवसर पर अतिथियों के करकमलों से नवनिर्मित छात्रावास का विधिवत लोकार्पण भी किया गया, जो भविष्य में समाज के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र सिद्ध होगा।


मुख्य अतिथि उदयलाल आंजना ने नवदम्पत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पारिवारिक मूल्यों, आपसी सम्मान एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ आदर्श दांपत्य जीवन जीने का संदेश दिया।


समारोह में वक्ताओं ने ऐसे आयोजनों को समाज में सेवा, सहयोग एवं समरसता को सुदृढ़ करने वाला बताते हुए इन्हें निरंतर आयोजित करने का आह्वान किया।


भारी जनसमूह की उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में विक्रम सिंह, श्रीमती संजू भाई (महिला अध्यक्ष, मध्यप्रदेश), सवजी भाई चौधरी (अहमदाबाद), रामलाल (पीटीआई, सिरोही), मदन लाल, भरत आंजना (निंबाहेड़ा), किशन लाल आंजना (गोमाना), पृथ्वीराज आंजना (खडियाखेड़ी), विजय सिंह (बसाड़), गणपत लाल आंजना (रजोरा), हीरालाल आंजना (गन्धेर), जगदीश आंजना (गोमाना), बहादुर सिंह आंजना (गन्धेर), गोवर्धन लाल आंजना (बसेड़ा), दूल्हे सिंह (बसाड़), मांगीलाल आंजना, मोहनलाल आंजना, रमेश आंजना, अर्जुन आंजना, चंद्रेश आंजना, जीवन आंजना, कमल आर्य, जवाहरलाल आंजना, मनीष आंजना, विनोद आंजना, बद्री लाल आंजना, दिलावर आंजना, बापूलाल आंजना, करण सिंह आंजना, रघुवीर सिंह आंजना, कैलाश आंजना, बसंती लाल एवं रूघनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं वर-वधुओं के परिजन एवं बाराती उपस्थित रहे।


समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना आयोजन
यह आयोजन न केवल सामूहिक विवाह की सशक्त परंपरा को आगे बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि समाज में शिक्षा, सेवा, सहयोग और एकता के संदेश को भी प्रभावी रूप से स्थापित कर गया।


निस्संदेह, यह भव्य आयोजन सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और सामूहिक सहभागिता की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर भविष्य के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE