चित्तौड़गढ़। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ब्लॉक भूपालसागर मे टीबी उन्मूलन के लिए विशेष जांच केम्पो का आयोजन किया जा रहा है। इन कैम्पो मे हेंड हेल्ड पोर्टेबल एक्सरे मशीन की सहायता से लोगों की जाँच की जायेगी। जिला क्षय निवारण अधिकारी डॉ. राकेश भटनागर ने बताया की इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी रोग की शीघ्र पहचान कर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने आम जन से जाँच करवाने की अपील की है ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के एल मीणा ने बताया की कैंप मे आने लोगों की पहले स्क्रीनिंग की जायेगी। फिर लक्ष्ण वाले मरीजों की सीबीनाट जाँच एवं लक्ष्ण रहित लोगों की तुरंत हेंड हेल्ड पोर्टेबल एक्सरे मशीन की सहायता से परीक्षण किया जायेगा। टीबी की पुष्टी होने पर तुरंत इलाज चालू किया जायेगा। खण्ड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक श्याम सिंह चुण्डावत ने बताया की कैंप मे विशेष रूप से बुजर्गाे, टीबी के संपर्क मे आये लोगों की,धूम्रपान करने वाले, मधुमेह रोगियों व अन्य जोखिम वाले लोगों की तुरंत जाँच की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.तारा चंद गुप्ता ने इस अभियान मे आम लोगो से,जनप्रतिनिधियो से ओर स्वयंसेवी संगठनो से एवं सभी विभागों के अधिकारियो व कर्मचारीयो से टीबी मरीजों को पोष्टीक आहार के लिए निक्षय मित्र बनकर पोषण किट उपलब्ध कराने व सक्रिय जन भागीदारी निभाने का आह्वान किया।