BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2026, 10:25 am
NEWS : जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सोमवार को बेगूं उपखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न कार्यों का  किया निरीक्षण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सोमवार को बेगूं उपखंड क्षेत्र का दौरा कर उपखंड कार्यालय, पंचायत समिति, उप जिला चिकित्सालय एवं ब्राह्मणी नदी पर निर्माणाधीन रिवर फ्रंट (प्रथम चरण) के कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


उपखंड कार्यालय एवं पंचायत समिति का निरीक्षण
जिला कलक्टर ने उपखंड कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर ई-फाइलिंग प्रणाली एवं संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सरिश्ता शाखा के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार को बंटवारा प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए।


निरीक्षण के दौरान शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए उपखंड अधिकारी को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।


पंचायत समिति में संस्थापन शाखा, आवास शाखा, पंचायत शाखा एवं प्रगति शाखा का निरीक्षण करते हुए उन्होंने ई-फाइलों का अधिकतम कार्य ऑनलाइन माध्यम से करने के निर्देश दिए।


उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
जिला कलक्टर ने बेगूं उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी से ओपीडी, संस्थागत प्रसव, नि:शुल्क दवा वितरण एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।


उन्होंने टीकाकरण कक्ष, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, इमरजेंसी एवं मातृ-शिशु रोग वार्ड का निरीक्षण किया तथा मरीजों से संवाद कर उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
 

चिकित्सालय परिसर स्थित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण करते हुए जिला कलक्टर ने भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के  तथा 15 दिवस में व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने  गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु उपखंड अधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।


रिवर फ्रंट कार्य का अवलोकन
जिला कलक्टर ने ब्राह्मणी नदी पर निर्माणाधीन रिवर फ्रंट (प्रथम चरण) के कार्यों का अवलोकन कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए।


निरीक्षण के दौरान रावतभाटा के अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा, बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE