देवास। अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर अज्ञात बदमाशों द्वारा लोगों से पैसों की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। वे सोनकच्छ में एक कार्यक्रम में शामिल थे, तभी परिचितों और समाजजनों ने उन्हें संदिग्ध मैसेज भेजे जाने की जानकारी दी।
हैकर्स द्वारा अलग-अलग मोबाइल नंबरों से “प्लीज हेल्प मी, 52 हजार रुपए दे दीजिए, 2 घंटे में लौटा दूंगा” जैसे मैसेज भेजे गए। इस दौरान कुछ लोगों ने बिना पुष्टि किए पैसे भी ट्रांसफर कर दिए।
मामले की जानकारी मिलते ही परमार ने साइबर सेल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उनका व्हाट्सएप अकाउंट दोबारा चालू कराया गया। उन्होंने आमजन से अपील की है कि ऐसे फर्जी मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी लेन-देन से पहले संबंधित व्यक्ति से पुष्टि अवश्य करें।