रतलाम/मंदसौर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर 21 अगस्त 2026 को मध्यप्रदेश के रतलाम, मंदसौर एवं धार जिलों के दौरे पर रहेंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री ठाकुर सुबह 10ः40 बजे इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा रतलाम के लिए रवाना होंगी और दोपहर 12ः45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद वे दोपहर 12ः50 बजे रतलाम सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगी। रतलाम पहुंचने पर दोपहर 3ः30 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर भोजन करेंगी।
इसके पश्चात शाम 4ः00 बजे वे रतलाम से मंदसौर के लिए रवाना होंगी, जहां शाम 6ः00 बजे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। शाम 7ः00 बजे मंदसौर से धार जिले के लिए प्रस्थान करेंगी और रात 11ः55 बजे धार पहुंचकर विश्राम करेंगी।
दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर समय से उपस्थित रहने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। मंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।