नीमच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भैया जोशी के नीमच आगमन पर उन्होंने आचार्य भगवंत जिन मणिप्रभ सुरिश्वर महाराज साहब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संघ एवं समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मालवा प्रांत के सह कार्यवाह रघुवीर, विभाग संघ चालक सतीश खंडेलवाल, जिला संघचालक अनिल जैन, विभाग प्रचारक अजय गौड़, जिला प्रचारक अनिल, डॉ. ऐरन, रविंद्र परिहार सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।
जिनकुशल दादावाड़ी ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भी कार्यक्रम में सहभागिता रही। ट्रस्ट की ओर से प्रेम प्रकाश पगारिया, राकेश ‘पप्पू’ जैन (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष), रिखब गोपावत, अभिषेक कोठारी, सुनील जैन, राजमल छाजेड़, विनय मारू सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का माला एवं शाल से सम्मान किया।