दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में ग्राम पंचायत दुर्गापुर प्रांगण में सोमवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब बेटियों के हाथ पीले करने की चिंता मध्य प्रदेश की सरकार के जिम्मे है। इस योजना की राशि का प्रावधान किया गया है। जिसके तहत बेटियों को विवाह वाले दिन चेक के माध्यम से प्रदाय किए और उपहार सामग्री दी गई। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने परिणय सूत्र में बंधे सभी नवदंपतियों को उनके सुखद, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह सराहनीय पहल न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मान पूर्वक नया जीवन प्रारंभ करने का अवसर दे रही है,बल्कि अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाकर सामूहिक एवं सादगीपूर्ण विवाह की प्रेरणादायी परंपरा को भी सशक्त कर रही है। इस आयोजन का सबसे भावपूर्ण क्षण नवविवाहित जोड़ों के साथ बैठकर स्नेहपूर्वक भोजन ग्रहण करना रहा। अपनत्व और आत्मीयता से भरे इन पलों ने मन को गहराई से स्पर्श किया।
सभी नवदंपतियों के सुखमय, सफल और प्रेमपूर्ण दांपत्य जीवन की अनंत मंगलकामनाएं। इस अवसर प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।