मंदसौर। जिला पुलिस मंदसौर द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से दिनांक 21.04.2026 को जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा की अध्यक्षता में जनसुनवाई संपन्न हुई। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील, एसडीओपी सीतामऊ अनुभाग दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर शिवांशु मालवीय एवं थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान कुल 35 आवेदकों की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यक्तिगत रूप से सुनकर उनके त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण हेतु संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
इस जनसुनवाई शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर पारदर्शी एवं जवाबदेह पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।