शामगढ़। अजयपुर के लाइसेंसधारी शराब ठेकेदार द्वारा ग्राम टकरावत में कथित रूप से अवैध शराब दुकान संचालित किए जाने के विरोध में आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की कि उक्त दुकान को सात दिनों के भीतर हटाया जाए।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष हाजी शकील मंसूरी, नगर अध्यक्ष इरफान आजाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।