जीरन। पालक महासंघ मध्य प्रदेश जिला इकाई नीमच (महिला विंग) द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुस्तक दान अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उषा सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि “अच्छी शिक्षा, सस्ती शिक्षा और सबको शिक्षा” के उद्देश्य के साथ यह अभियान पूरे जिले में संचालित किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल या सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अपनी उपयोगी पुस्तकें दान कर सकते हैं। इन पुस्तकों को आगामी सत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
अभियान के तहत जीरन मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी 30 अप्रैल 2026 तक अपनी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की पुस्तकें प्रातः 9 से 11 बजे के बीच जमा कर सकते हैं।
पुस्तकें जमा करने एवं प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थी अथवा अभिभावक 8319638060 पर संपर्क कर सकते हैं तथा उषा क्लिनिक, सदर बाजार जीरन पर पुस्तकों का आदान-प्रदान कर इस अभियान का लाभ ले सकते हैं।