BREAKING NEWS
BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मानवता की मिसाल बना उड़ान ग्रुप.. <<     KHABAR : खरदौनकला में श्रीमद्भागवत कथा की गूंज,.. <<     KHABAR : उड़ान ग्रुप नीमच- 407 ने तीन चरणों में चलाया.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पान की खेती से किसान ने.. <<     BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2026, 4:26 pm
KHABAR : विश्व पुस्तक दिवस की पूर्व संध्या पर चित्तौड़गढ़ में भव्य साहित्यिक काव्य गोष्ठी का आयोजन 22 अप्रैल को, पढे़ खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व पुस्तक दिवस की पूर्व संध्या पर जिला पुस्तकालय, चित्तौड़गढ़ की ओर से एक भव्य साहित्यिक काव्य गोष्ठी का आयोजन 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को किया जाएगा।


पुस्तकालयाध्यक्ष सुधा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन शाम 4:15 बजे पुस्तकालय के सभागार में होगा। इस अवसर पर नगर के ख्यातिलब्ध कवि एवं साहित्यकार अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।


गोष्ठी का आयोजन विश्व प्रसिद्ध नाटककार, कवि एवं अभिनेता विलियम शेक्सपियर के जन्म दिवस (23 अप्रैल 1564) एवं पुण्यतिथि (23 अप्रैल 1616) के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। शेक्सपियर के “हैमलेट”, “ओथेलो”, “किंग लियर”, “मैकबेथ”, “रोमियो एंड जूलियट”, “मर्चेंट ऑफ वेनिस”, “ट्वेल्थ नाइट” एवं “ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम” जैसे कालजयी नाटकों को साहित्य जगत में विशेष स्थान प्राप्त है। इन्हीं साहित्यिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए यूनेस्को द्वारा 1996 में 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस के रूप में घोषित किया गया था।


इस आयोजन में नगर के अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार भाग लेंगे, जिनमें अब्दुल जब्बार, शिव मृदुल, सत्यनारायण व्यास, नंद किशोर निर्झर, रमेश मयंक, अमृत वाणी, सीमा पारिक, सुनील बाटू, अब्दुल सत्तार, पंकज सरकार, कुमार हरीश सहित अन्य कई कवि एवं लेखक अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।


कार्यक्रम को लेकर साहित्य प्रेमियों में उत्साह का माहौल है और इसे साहित्यिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE