BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मानवता की मिसाल बना उड़ान ग्रुप.. <<     KHABAR : खरदौनकला में श्रीमद्भागवत कथा की गूंज,.. <<     KHABAR : उड़ान ग्रुप नीमच- 407 ने तीन चरणों में चलाया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2026, 4:50 pm
KHABAR : मंदसौर में मंत्री निर्मला भूरिया का कांग्रेस पर तीखा हमला, महिला आरक्षण बिल को लेकर जताई नाराजगी, पढे़ खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री एवं नीमच-मंदसौर प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया आज मंदसौर पहुंचीं, जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए और लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कड़ी टिप्पणी की।


प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी गुर्जर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहे।


मंत्री भूरिया ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस और उसके गठबंधन द्वारा समर्थन नहीं किया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि विपक्ष महिलाओं के हितों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से सशक्त किया है।


उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस के इस रवैये के खिलाफ विरोध बढ़ रहा है।


वहीं पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गांधी चौराहे पर आयोजित हवन कार्यक्रम की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में न तो विधिवत मंत्रोच्चारण था और न ही धार्मिक परंपराओं का पालन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर कांग्रेस ने सनातन संस्कृति और हिंदुत्व का अपमान किया है।


इस प्रेस वार्ता के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है और दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE