नीमच। कार्यालय सहायक अभियंता, म.प्र.प.क्षे.वि.वि.क. लिमिटेड, नीमच (शहर) द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार दिनांक 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को 11 केवी बघाना फीडर का विद्युत प्रदाय आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 06रू00 बजे से 10रू00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान नाका नंबर 04, होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेबड़, अनिया थाना, किल्वर मंदिर एवं बघाना क्षेत्र (इरिगेशन क्षेत्र सहित) प्रभावित रहेंगे।
विभाग ने बताया कि यह कार्य आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
बिजली विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।