BREAKING NEWS
KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मानवता की मिसाल बना उड़ान ग्रुप.. <<     KHABAR : खरदौनकला में श्रीमद्भागवत कथा की गूंज,.. <<     KHABAR : उड़ान ग्रुप नीमच- 407 ने तीन चरणों में चलाया.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पान की खेती से किसान ने.. <<     BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2026, 7:16 pm
KHABAR : कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश, जल समस्या निराकरण हेतु सर्वे, हैंडपंप स्थापना एवं वैकल्पिक जल आपूर्ति के निर्देश, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया जनसुनवाई में जिले के विभिन्न ग्रामों एवं तहसीलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत की इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों की तथ्यात्मक जांच कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जनसुनवाई में अधिकांश आवेदन पानी की समस्या एवं हैंडपंप की मांग से संबंधित पाए गए इस पर कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि सब-इंजीनियरों के माध्यम से आवश्यकतानुसार हैंडपंप की मांग का सर्वे कराया जाए तथा शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर हैंडपंप स्थापित किए जाएं साथ ही जहां हैंडपंप स्थापित करना संभव नहीं है वहां संबंधित पंचायतों के माध्यम से टैंकर द्वारा नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


मेघनगर तहसील के पाडलझोसा निवासी तूफान पिता कालु मेड़ा ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वे दोनों पैरों से 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं तथा उनका पुत्र भी पैरों से दिव्यांग है उन्होंने शासन की योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का अनुरोध किया इस पर कलेक्टर ने आदिवासी वित्त विकास निगम के माध्यम से टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत प्रकरण तैयार किए जाने के निर्देश दिए।


ग्राम पंचायत नवापाड़ा भंडारिया निवासी लालीया पिता सवला परमार ने बताया कि 10 मार्च 2026 को उनके घर में आग लगने से मकान एवं घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया आगजनी की घटना में उनके पांच पशुओं की मृत्यु हो गई जबकि चार पशु गंभीर रूप से घायल हैं, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे पशुओं का उपचार कराने में असमर्थ हैं इस पर कलेक्टर ने आरबीसी 6(4) के अंतर्गत प्रकरण बनाकर शीघ्र आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिए।


मेघनगर तहसील के किशनपुरा निवासी सलिया पिता मौका लबाना ने अपनी निजी कृषिभूमि के सीमांकन से असंतोष व्यक्त करते हुए पुनः नवीन सीमांकन कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।


राणापुर तहसील के ग्राम पालेड़ी निवासी तम्बू तमोर ने निर्माण कार्य पूर्ण कराने एवं कार्य की गुणवत्ता संबंधी शिकायत प्रस्तुत की कलेक्टर ने संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


आवेदिका गीता बिलवाल ने सेवानिवृत्ति संबंधी प्रकरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि विभाग द्वारा उन्हें नियत तिथि पर सूचना न दिए जाने के कारण वे 17 माह अतिरिक्त सेवा देती रहीं बाद में विभाग द्वारा उक्त अवधि का वेतन वापस जमा करने के निर्देश दिए गए जिसे वे अपनी आर्थिक स्थिति के कारण जमा करने में असमर्थ हैं प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित अकाउंटेंट से वसूली किए जाने के निर्देश दिए।


जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार सहित जिले के समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE