झाबुआ। जनसुनवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 13 झाबुआ निवासी बाबू पिता अम्बाराम रावत द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि वे 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं तथा उन्हें आजीविका एवं आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आवेदन पर संवेदनशीलता पूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तत्पश्चात एडिप योजना के अंतर्गत बाबू पिता अम्बाराम रावत को बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
ट्राइसाइकिल प्राप्त होने पर हितग्राही ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया इस पहल से उन्हें दैनिक जीवन के कार्यों एवं आवागमन में सुविधा मिलेगी।