BREAKING NEWS
BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मानवता की मिसाल बना उड़ान ग्रुप.. <<     KHABAR : खरदौनकला में श्रीमद्भागवत कथा की गूंज,.. <<     KHABAR : उड़ान ग्रुप नीमच- 407 ने तीन चरणों में चलाया.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पान की खेती से किसान ने.. <<     BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2026, 7:21 pm
NEWS : सड़क दुर्घटना के बाद मुआवजा मांग को लेकर रोड जाम, 40-50 व्यक्तियों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सड़क दुर्घटना में दंपती की मृत्यु के बाद मुआवजे की राशि की मांग को लेकर रोड जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा एवं सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस द्वारा 40-50 व्यक्तियों के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। घटना के दौरान आमजन, मरीजों एवं एम्बुलेंस के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई।


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को रात्री करीबन समय 08.30 पी.एम. पर गांव मण्डावली व ढ़ोरिया के बिच में दो मोटर साईकिल का हाईड्रा क्रेन वाहन से एक्सीडेन्ट हुआ था। उक्त एक्सीडेन्ट में एक मोटर साईकिल सवार दम्पति  की मृत्यु होने से दोनो शवों को रात्री में ही जिला चिकित्सालय निम्बाहेडा मोर्चरी पहुंचाये गये तथा दो घायलों को जिला चिकित्सालय चितौड़गढ रेफर किया गया। दिनांक 20 अप्रैल 2026 को सुबह समय 09.45 ए.एम. पर सूचना मिली कि सरकारी अस्पताल निम्बाहेडा के सामने मृतक  के परिजन एंव आस-पास के गांव के लोग एकत्रित होकर अस्पताल के सामने से गुजर रहे आम सड़क मार्ग की दोनो लाईनों को अवरूध कर जाम कर दिया है तथा सड़क मार्ग पर काफी संख्या में लोग बैठकर धरना दे रहे। उक्त सूचना पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा, तो देखा कि काफी संख्या में व्यक्तियों का समुह़ जिला चिकित्सालय निम्बाहेडा के सामने से गुजर रहे आम सड़क की दोनो लाईन पर बैठकर रास्ता अवरोध कर रखा है तथा वहां से गुजर रहे बिमार व्यक्ति, एम्बुलेंस व अन्य वाहनों तथा राहगीरों के साथ बदतमिजी व धक्का मुक्की कर पूर्ण रूप से रोड़ जाम कर रखा है। मौके पर रोड़ जाम करने वाले व्यक्तियों के नाम क्रमशः धीनवा निवासी पकंज शर्मा, कचरिया खेड़ी निवासी भैरूलाल नायक, ओमप्रकाश नायक ,पूरण धाकड़ , बंटी धाकड़, गोपाल प्रजापत, अंकित धाकड़, पुष्कर धाकड़ , लालानायक, लसड़ावन निवासी  गिरधारी खटीक , जावदा निवासी मुकेश मेनारिया  व इनके अलावा 30-40 अन्य लोग भी थे। सड़क जाम होने से आने जाने वाले लोगो को परेशानी हुई, मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर रोड़ जाम कर रहे लोगो से समझाईस की, मगर उक्त लोगो द्वारा मौके पर आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे। करीबन एक से डेढ़ घण्टा तक रोड़ जाम करके आम सड़क मार्ग को बाधित रखा। जिससे मरीजों, एम्बुलेंस एंव आम जनता के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई एंव कानुन व्यवस्था की स्थिती प्रभावित हुई। उक्त घटनाक्रम के संबंध पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा पर प्रकरण पंजिबद्व हो अनुसधांन जारी है।


इसी दरम्यान पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा पर सूचना मिली कि 19 अप्रैल की रात्री में सड़क एक्सीडेंट मे मृत्यु हो गई थी, 20 अप्रैल को  दोनों लाशों का पोस्टमार्टम करा लाश अन्तिम संस्कार हेतु वारिसान को सिपुर्द की गई परन्तु कुछ लोगों ने कचरिया खेडी गांव में निम्बाहेडा से मंगलवाड़ आवागमन सड़क मार्ग एम.डी.आर. 11 एएम पर बिच सड़क पर कुछ लोगों ने लकड़िया, पत्थर डालकर मार्ग को अवरुद्ध कर रखा है तथा काफी संख्या में लोग सड़क पर खड़े है, जिससे आम लोगों व वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा, तो देखा कि रोड़ जाम करने वाले व्यक्त्ति क्रमशः काचरिया खेड़ी निवासी रमेश धाकड, लाला नायक, श्यामलाल नायक, विष्णु नायक, संतोष राव ढोली ,पारस नायक, उदयलाल नायक, तथा गादोला निवासी गोविन्द गायरी एवं बरड़ा निवासी शंकरलाल गायरी  व इनके साथ 40-50 अन्य लोग थे। सड़क जाम होने से आने जाने वाले लोगो को परेशानी हुई, मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर रोड़ जाम कर रहे लोगो से समझाईस की, मगर उक्त लोगो द्वारा मौके पर आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे तथा कहने लगे कि मृतक देवकिशन गायरी के परिजनों को दुर्घटना कारित वाहन हाईड्रा के वाहन स्वामी को बुलाकर मुआवजे के पैसे दिलवाओ, जिस पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीयों द्वारा समझाईस कह गई कि रात्री में दुर्घटना कारित करने वाले वाहन हाईड्रा को डिटेन कर लिया है तथा मृतक के परिजनों द्वारा पेश रिपोर्ट पर कानुनी कार्यवाही की जा रही है एंव बीमा कम्पनी से नियमानुसार भविष्य में क्लेम मिल जायेगा, मगर वाहन मालिक को मौके पर बुलाकर मुआवजे के पैसे दिलवाने का कोई प्रावधान नहीं है, आपकी यह मांग उचित नहीं है तथा आप आमजन व वाहनों के आवागमन को अवरुद्ध कर रहे है जो कानुनी रुप से गलत है। फिर भी उक्त लोग नहीं माने तथा करीबन 30-40 मिनिट तक रोड जाम करके आम सड़क मार्ग को बाधित रखा। जिससे आमजन व वाहनो के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई एंव कानुन व्यवस्था की स्थिती प्रभावित हुई। उक्त घटनाक्रम के संबंध पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा पर प्रकरण पंजिबद्व हो अनुसधांन जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE