मंदसौर। महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने आज मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी पहुंचकर स्वर्गीय पत्रकार हरीश गुप्ता के निवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट की एवं गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर ठाकुर ने दिवंगत पत्रकार गुप्ता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
ठाकुर ने परिवारजनों के साथ बैठकर आत्मीयता से बातचीत की तथा उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक, पत्रकार भी उपस्थित रहे।