गरोठ। गरोठ थाने में एक भावुक और अनोखी विदाई देखने को मिली। थाना प्रभारी (टीआई) हरीश मालवीय के स्थानांतरण पर पुलिस स्टाफ ने उन्हें घोड़ी पर बैठाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।
फूलों की मालाओं से सजे टीआई मालवीय को पूरे स्टाफ ने घोड़ी पर सवार कर थाने से विदा किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे और सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना की।
टीआई मालवीय की इस शाही अंदाज में विदाई ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।
पुलिस विभाग में अधिकारियों की विदाई अक्सर भावुक होती है, लेकिन गरोठ थाने में दी गई यह विशेष विदाई अपनी अलग छाप छोड़ गई। कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को इस प्रकार का सम्मान ही उनकी सेवा का वास्तविक पुरस्कार माना जाता है।