BREAKING NEWS
BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मानवता की मिसाल बना उड़ान ग्रुप.. <<     KHABAR : खरदौनकला में श्रीमद्भागवत कथा की गूंज,.. <<     KHABAR : उड़ान ग्रुप नीमच- 407 ने तीन चरणों में चलाया.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पान की खेती से किसान ने.. <<     BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2026, 10:55 am
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनभागीदारी से तालाब गहरीकरण एवं उपजाऊ मिट्टी का खेतों में उपयोग प्रारंभ, ग्राम बरखेड़ी में कृषकों ने किया 700 ट्रॉली मिट्टी का परिवहन, तालाब की क्षमता 2100 घनमीटर बढ़ी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाबों से उपजाऊ मिट्टी कृषकों को खेतों में डालने हेतु उपलब्ध कराने का महा-अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत मनासा की ग्राम पंचायत बरखेड़ा के ग्राम बरखेड़ी में 15 कृषकों द्वारा जे.सी.बी. मशीन एवं 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की सहायता से तालाब की उपजाऊ मिट्टी निकालकर अपने-अपने खेतों में डाली जा रही है। अभी तक कृषकों द्वारा इस तालाब से 700 ट्रॉली काली मिट्टी का परिवहन कर खेतों में डाला जा चुका है।

ग्रामीण कृषकों द्वारा संपादित इस कार्य से शासन की किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता के बिना तालाब की जल संग्रहण क्षमता 2100 घनमीटर बढ़ चुकी है। आगामी दिनों में लगभग 1500 घनमीटर अतिरिक्त खुदाई/गहरीकरण का कार्य किया जाएगा तथा लगभग 500 ट्रॉली उपजाऊ मिट्टी और निकाली जाएगी। इससे इन 15 कृषकों की कई हेक्टेयर कृषि भूमि में उपजाऊ मिट्टी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। जिले में इस प्रकार के 400 कार्य चिन्हित कर जनभागीदारी से क्रियान्वित किए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE