BREAKING NEWS
KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मानवता की मिसाल बना उड़ान ग्रुप.. <<     KHABAR : खरदौनकला में श्रीमद्भागवत कथा की गूंज,.. <<     KHABAR : उड़ान ग्रुप नीमच- 407 ने तीन चरणों में चलाया.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पान की खेती से किसान ने.. <<     BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2026, 11:28 am
KHABAR : पोषण पखवाड़ा के तहत पिपल्‍या जागीर एवं गोविंदपुरा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्‍पन्‍न, 61 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। "पोषण पखवाड़ा" के तहत नीमच जिले में मंगलवार को पिपल्‍या जागीर एवं गोविंदपुरा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त, प्रमेह आदि रोगों की जांच कर रोगियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही रक्तचाप की निःशुल्क जांच भी की गई। बच्चों के संज्ञानात्मक विकास हेतु थीम-03 " प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा (3-6 वर्ष)" के अंतर्गत खेल आधारित शिक्षण गतिविधियों का महत्व समझाया गया। इन शिविरों में कुल 61 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
 
 इस अवसर पर पंचायत सदस्य, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.आबिद खान, डॉ.आरपी वर्मा, संजू भदौरिया, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, प्राचार्य, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, सहायिका एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE