BREAKING NEWS
KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मानवता की मिसाल बना उड़ान ग्रुप.. <<     KHABAR : खरदौनकला में श्रीमद्भागवत कथा की गूंज,.. <<     KHABAR : उड़ान ग्रुप नीमच- 407 ने तीन चरणों में चलाया.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पान की खेती से किसान ने.. <<     BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2026, 11:48 am
BIG NEWS : आसमान से आग की बारिश, दिन के साथ रात का भी बढ़ा तापमान, आज इन जिलों में लू का अलर्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। प्रदेश का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड सबसे ज्यादा तप रहा है। दिन के साथ ही रातें भी गर्म पड़ रही है। रात का पारा 27 डिग्री तक पहुंच गया है। इस सीजन पहली बार रात में भी लू का अलर्ट जारी किया गया। आज 10 जिलों में हीट वेव की चेतावनी है। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हालात पर३


एमपी में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर तेज हो गया है। इन दिनों तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। कई जिलों में दिन का पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार को खजुराहो और नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर रहे। यहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी भीषण गर्मी देखने को मिली।


सीधी में 42.6 डिग्री, नौगांव में 42.5 डिग्री, रायसेन में 42.2 डिग्री, रतलाम में 42 डिग्री, सतना-नरसिंहपुर में 41.6 डिग्री, रीवा-टीकमगढ़ में 41.5 डिग्री, दमोह में 41.4 डिग्री, सागर में 41.3 डिग्री, दतिया-उमरिया में 41.2 डिग्री, मंडला में 41 डिग्री, गुना में 40.7 डिग्री, जबलपुर और धार में 40.6 डिग्री, श्योपुर में 40.4 डिग्री, भोपाल-ग्वावियर और शाजापुर में 40.2 डिग्री, उज्जैन में 40 डिग्री और इंदौर में तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


रातें भी गर्म
इस सीजन पहली बार रात में भी लू का अलर्ट जारी किया गया। दिन के पास रातें भी गर्म पड़ रही है। प्रदेश में वॉर्म नाइट की स्थिति बनी हुई है। भोपाल समेत कई शहरों में रात का तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास चल रहा है।


आज इन जिलों में लू का अलर्ट
आज बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर, छतरपुर, आलीराजपुर, दतिया, भिंड, टीकमगढ़, धार, रतलाम और झाबुआ में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE