BREAKING NEWS
KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2026, 7:32 pm
KHABAR : शहाबुद्दीन बाबा उर्स में देर रात तक गूंजा सूफियाना कलाम, जमी महफिल, 131वें उर्स में कव्वालियों ने बांधा समां, जायरीन हुए रूहानी माहौल में सराबोर, चादर पेश कर मांगी अमन की दुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मालवा-मेवाड़ के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत शहाबुद्दीन बाबा (रह.) के 131वें चार दिवसीय राष्ट्रीय कौमी एकता उर्स के अवसर पर दरगाह परिसर में सूफियाना कव्वाली की महफिल देर रात तक खूब जमी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे और बाबा के आस्ताने पर चादर पेश कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई।

दरगाह कमेटी अध्यक्ष मुन्ना दुर्रानी ने बताया कि उर्स के तहत 23 अप्रैल गुरुवार को मेहफिल-ए-शमां का आयोजन किया गया, जिसमें कव्वाल निसार एहसान चिश्ती (चित्तौड़गढ़) एवं कमर वारसी (देवा शरीफ) कव्वाल पार्टी ने सूफियाना कलाम प्रस्तुत किए। “भर दो झोली मेरी ताजदार-ए-मदीना”, “मेरे शहाबुद्दीन बाबा आज दूल्हा बने हैं”, “मेरे बाबा शहाबुद्दीन” सहित कई कलामों ने माहौल को रूहानी बना दिया।

कार्यक्रम में चादर शरीफ पेश कर जायरीनों ने अकीदत के फूल अर्पित किए तथा देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। इसके बाद तबर्रुक एवं लंगर का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध सूफी संत हजरत वकीलउद्दीन मियां जी सरकार (मंदसौर), प्रतापगढ़ देवल्दी के समाजसेवी एवं भाजपा नेता अनीश लाला का कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। सदर मुन्ना दुर्रानी एवं खजांची जाहिद कादरी ने उन्हें साफा बांधकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में हमीद कादरी, हाजी जाहिद, जाकिर कुरैशी, आरिफ भाई, ठेकेदार इम्तियाज, शाहरुख, आफताब, फरीद उर्फ मुन्ना भाई, अनवर खान सहित दरगाह कमेटी के सदस्य, बाहर से आए सूफी संत एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE